फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: पिता की मौत से दुखी युवक ने मां और छोटे भाई-बहनों के साथ यातायात थाने के सामने किया हंगामा

Wed, 15 Dec 2021 01:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर: शहर के यातायात थाने के सामने एक 20 वर्षीय युवक ने आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया। उसका कहना है कि बिना परमिट टैक्सी पकड़े जाने पर पिता को सदमे पहुचा था, जिसस उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन
युवक ने यातायात थाने के सामने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवंतपुरा गांव निवासी युवक अनिल राजपूत शहर के नजदीकी ग्राम पठापुर में रहता है और टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पिता की मौत के लिए वह प्रशासन को जिम्मेदार मानता है। बुधवार को उसने मां, छोटे भाई-बहनों के साथ मिलकर यातायात थाने के सामने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हाईकोर्ट के निर्देश पर आरटीओ द्वारा चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान एक सप्ताह पहले उसकी टैक्सी पकड़ ली गई थी। बिना परमिट की टैक्सी का मामला जिला न्यायालय पहुंचा जहां उसकी सुनवाई होना है। लेकिन लगातार कार्रवाई के चलते एक सप्ताह में कोर्ट में पेशी का नंबर नहीं आया। टैक्सी चालक युवक का आरोप है कि टैक्सी पकड़े जाने के बाद से पिता टेंशन में थे। इसी दौरान उनकी रविवार को तबीयत खराब हुई, जब जिला अस्पताल पहुंचे तो हृदयाघात के कारण उनकी मौत हो गई।

थाने में आत्महत्या की कोशिश
पिता की मौत से दुखी अनिल मंगलवार को अपनी मां और छोटे भाई-बहनों के साथ यातायात थाने के सामने पहुंचा और जमकर हंगामा किया। उसने सड़क पर लेटकर मरने की धमकी दी, रो-रो कर अपनी पीड़ा सुनाई और कहा कि सिस्टम के द्वारा परेशान किया जा रहा है। उसने सड़क से दौड़कर थाने के भीतर आत्महत्या की कोशिश की जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और उसकी बात सुनी।
विज्ञापन

 
यातायात प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने बताया कि उक्त कार्यवाही आरटीओ विभाग द्वारा की गई थी, इस मामले में जो भी संभव मदद युवक की होगी वे अवश्य करेंगे। वहीं आरटीओ विक्रमजीत सिंह कंग का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। टैक्सी चालकों के लिए परमिट को लेकर परेशानी न हो इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में टैक्सी परमिट का अलग से काउंटर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें