फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान के तहत एसडीएम ने गोद ली आंगनवाड़ी, औचक निरीक्षण कर लिया स्थिति का जायजा

Wed, 09 Feb 2022 03:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा एसडीएम ने एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लिया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लिया। एसडीएम मुंगवारी परिक्षेत्र अंतर्गत विक्रमपुरा आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से ग्राम विक्रमपुरा की मूलभूत जानकारी ली तथा ग्राम की जनसंख्या, केंद्र में दर्ज बच्चे, योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की स्थिति और भवन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के बाद एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लिया। बता दें प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति सुदृढ़ करने और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस अभियान का शुरुआत की गई है।
विज्ञापन



एसडीएम ने रोजगार सहायक को आंगनवाड़ी केंद्र के जीर्णोंद्धार और रंगाई-पुताई कराने के साथ ही बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को शत-प्रतिशत हितग्राहियों की उपस्थिति व सभी योजनाओं के लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं समूह द्वारा मेन्यू आधारित मध्यान्ह भोजन न देने पर परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें