फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: जहर खाने के बाद जिंदा बची महिला ने कहा- अब ऑरिजनल जहर नहीं मिलता, पारिवारिक विवाद में उठाया था कदम

Sun, 08 May 2022 12:59 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में एक गर्भवती महिला ने जहर खा लिया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला से जब पूछा गया कि उसने जहर क्यों खाया था, तो उसने कहा कि अब ओरिजनल जहर नहीं मिलता। मैंने जहर नहीं खाया था।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
छतरपुर में एक गर्भवती महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसे इलाज के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती किया था। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है। महिला से जब मीडिया ने बात की तो उसने अजीबोगरीब बयान दिया। महिला ने कहा कि अब बाजार में ओरिजनल जहर नहीं मिलता।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा के वार्ड नंबर 5 में रहने वाली अनीता बेलदा पति- प्रेम सिंह बेलदार ने पारिवारिक विवाद में जहर खा लिया था, महिला 6 माह की गर्भवती है। जैसे ही अनीता की हालत बिगड़ी परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। महिला को अब अपने पेट में पल रहे बच्चे की चिंता सता रही है। हालांकि डॉक्टर्स ने रिपोर्ट्स आने के बाद ही गर्भस्थ शिशु की स्थिति के बारे में कुछ कहने की बात कही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें