फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: CM शिवराज ने खरगोन दंगा पीड़ित शिवम के परिवार से बात कर बेटी की शादी के लिए प्रशासन को निर्देश दिए   

Sun, 08 May 2022 12:40 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन दंगा पीड़ित शिवम के परिवार से वीडियों कॉल के माध्यम से बात की। सीएम ने शिवम की बहन की शादी की व्यवस्थाओं के निर्देश प्रशासन को दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को खरगोन दंगा पीड़ित शिवम के परिवार से वीडियों कॉल के माध्यम से बात की। सीएम ने प्रशासन को शिवम की बहन की शादी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन


खरगोन जिला प्रशासन जिला कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में शिवम का परिवार मौजूद था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवम की बहन और परिवार के अन्य सदस्यों से वीडियो कॉल से बात की। उन्होंने प्रशासन को बेटी की शादी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
 
बता दें रामनवमी के जुलूस पर पथराव में शिवम भी घायल हो गया था। जिसके बाद उसे इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिवम शुक्ला को सिर में गंभीर चोट आई थी। इस पूरी घटना के चलते शिवम की बहन की 17 तारीख को धार के निरसपुर में होने वाली शादी टल गई थी। दअसल शिवम के पिता पुरुषोत्म निरसपुर में रहते है। उनकी दो बेटिया और एक बेटा शिवम है। शिवम खरगोन में मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। रामनवमी को जुलूस देखने जाने पर उसके साथ हादसा हो गया था। इससे पहले भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिवम से मोबाइल पर वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें