फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: पानीपुरी वाले ने रक्तदान कर पेश की मिसाल, लोगों को दिया ब्लड डोनेट करने का संदेश

Sun, 27 Mar 2022 04:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में पानीपुरी एवं चाट की रेहड़ी लगाने वाले दीपक प्रजापति ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
रक्तदान कर दीपक प्रजापति ने लोगों को संदेश दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में पानीपुरी और चाट का ठेला लगाने वाले दीपक प्रजापति ने रक्तदान कर लोगों के सामने मिसाल पेश की और अन्य लोगों को रक्तदान करने का संदेश दिया। दरअसल शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, खजुराहो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसकी सूचना पर पानीपुरी एवं चाट की दुकान चलाने वाले दीपक प्रजापति वहां पहुंचे और रक्तदान वैन में जाकर रक्तदान किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरुणेंद्र शुक्ला ने बताया कि दीपक का यह पहला रक्तदान था। बुंदेलखंड जैसे पिछड़े एवं रक्तदान के प्रति कम जागरूक क्षेत्र में लोग अपने रिश्तेदारों को रक्त देने से कतराते हैं, वहां चाट की दुकान लगाने वाले दीपक ने रक्तदान कर एक नई मिसाल कायम की है। जो लोगों को जागरूक करने के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

वहीं, दीपक प्रजापति ने कहा कि रक्तदान एक बहाना है, मेरा उद्देश्य जागरूकता का मैसेज लोगों तक पहुंचाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें