फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल जिला अस्पताल: छतरपुर में बच्चे ने पिया जहर, स्ट्रेचर नहीं मिलने पर चौथी मंजिल तक गोद में ले गए परिजन

Sun, 20 Mar 2022 04:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिला अस्पताल इन दिनों अपने लापरवाह रवैये के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में एक नाबालिग को भर्ती करने के लिए उसके पिता को उसे गोद में लेकर चौथी मंजिल तक जाना पड़ा, उन्हें अस्पताल में स्ट्रेचर तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन
बच्चे को गोद में लेकर इलाज के लिए ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिला अस्पताल इन दिनों अपनी लापरवाहियों के चलते चर्चा में है। एक नाबालिग बच्चे ने जहर का सेवन कर लिया था, जिसे परिजन इलाज के लिए भर्ती कराने जिला अस्पताल लेकर आए थे। लेकिन यहां परिजनों को नाबालिग को ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ। बच्चे को इलाज के लिए उसके पिता गोद में उठाकर चौथी मंजिल तक ले गए और मेडिसिन वॉर्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
दरअसल ईसानगर थाना क्षेत्र के सीगोन गांव में रहने वाले मुकेश रैकवार के 11 वर्षीय बेटे सुरेश रैकवार ने खेत में रखा कीटनाशक पी लिया था। परिजनों ने बताया कि त्योहार के दिन सभी व्यस्त थे। इसी दौरान बच्चा खेत में चला गया और वहां रखे माहुं में डालने वाले कीटनाशक को पी लिया। जानकारी लगने पर परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आये हैं। जहां उन्हें बच्चे को इलाज के लिए ऊपर ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिला। आनन-फानन में बच्चे के पिता उसे गोद में उठाकर चौथी मंजिल तक ले गए और भर्ती कराया। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है। 
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें