छतरपुर जिला अस्पताल का सबसे प्राचीन भवन अस्पताल कार्यालय धराशायी हो रहा है। लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण हालत में पड़े इस भवन के पुनर्जीवित होने का इंतजार हो रहा था। कलेक्टर के आदेश के बाद इसे गिराया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छतरपुर जिला अस्पताल का सबसे प्राचीन भवन अस्पताल कार्यालय धराशायी हो रहा है। लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण हालत में पड़े इस भवन के पुनर्जीवित होने का इंतजार हो रहा था। कलेक्टर के आदेश के बाद इसे गिराया गया।
विज्ञापन
गत दिवस कलेक्टर छतरपुर अचानक अस्पताल निरीक्षण करने पहुंचे और अधिकारियों को कार्रवाई करने की दिशा निर्देश दिए थे। आगामी दिवसों में शासकीय कार्य करने यह भवन अब नए स्वरूप का आकार लेगा, जिससे अस्पताल में आने वाले परिजन मरीज और शासकीय कर्मचारियों को सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी। ज्ञात हो कि यह अस्पताल परिसर का भवन बेहद प्राचीन भवन था जो लंबे समय से खंडहर की स्थिति में पहुंच गया था, इसे नए बनाने की मांग की जा रही थी जो नवागत कलेक्टर के आते ही पूर्ण हो सकी।