गौरिहार थाने की टीम ने दबिश देकर आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
- फोटो : अमर उजाला
गौरिहार थाना में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने वालों के अड्डे पर छापामार कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरिहार थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पवाईथर निवासी आरोपी धीरज पिता लोटन अहिरवार अपने घर के बाड़े में कच्ची शराब बना रहा है। सूचना पर गौरिहार थाने की टीम ने दबिश दी और आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल भेज दिया है।