फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: छात्रों के यौन शोषण मामले में निलंबित छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Thu, 13 Aug 2026 05:49 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के सरकारी छात्रावास में छह नाबालिग छात्रों के कथित यौन शोषण के मामले में निलंबित अधीक्षक आशीष शुक्ला को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस और सीडब्ल्यूसी मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
आरोपी आशीष शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी छात्रावास में छह नाबालिग छात्रों के साथ कथित यौन शोषण के मामले में पुलिस ने निलंबित छात्रावास अधीक्षक आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन


छात्रों की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
मामला 11 अगस्त को सामने आया, जब छात्रावास के कुछ छात्रों ने अधीक्षक आशीष शुक्ला पर कथित अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से अधीक्षक को निलंबित कर दिया।

पढ़ें: रिकॉर्ड में 445 बच्चे, मौके पर मिले सिर्फ 35; मुरैना का आयशा इस्लामिया मदरसा सील; अब आगे क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति ने भी की जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम भी छात्रावास पहुंची। टीम ने पीड़ित बच्चों से अलग-अलग बातचीत कर उनके बयान दर्ज किए। साथ ही छात्रावास से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष श्रीतिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें