फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: छत्रसाल विवि के छात्रों ने ओपन बुक पद्धति से परीक्षा कराने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 25 Mar 2022 01:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में छत्रसाल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को ओपन बुक पद्धति से परीक्षा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों ने ओपन बुक पद्धति से परीक्षा की मांग करते हुए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि न तो छात्रों को स्टेशनरी मिली है और ना ही उनकी नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हुई हैं। इसलिए परीक्षा ओपन बुक पद्धति से आयोजित की जानी चाहिए। 
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को छात्रों ने जमकर नारेबाजी की, विश्वविद्यालय में एकत्रित हुए छात्र कॉलेज चौराहे पर नारेबाजी करते हुए चक्काजाम करने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया, जिसके बाद  छात्र कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस पहुंचे और वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें