सफाई कर्मी आरोपी की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग पर अड़े हुए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
बिजावर में रात्रिकालीन सफाई अभियान के दौरान एक सफाईकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है। बिजावर थाने में मारपीट और हरिजन एक्ट का मामला दर्ज किया गया। सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर दी है। उनकी मांग है कि आरोपी की गिरफ्तारी हो और सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
बता दें कि 29 वर्षीय सफाईकर्मी धीरेंद्र वाल्मीकि ने अलीगंज निवासी मुन्नी मुसलमान पर जातिसूचक शब्द के साथ गाली-गलौच करने और मारपीट करने की शिकायत की है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट की सूचना मिलते ही रात्रिकालीन सफाई कर्मी रात में ही बस स्टैंड पर एकत्रित हो गए और काम बंद कर दिया। मौके पर पहुंचे सीएमओ प्रभुदयाल पाठक से सफाईकर्मियों ने कहा कि जब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जाएगा तब तक कम बंद रहेगा। मामले में धीरेंद्र की रिपोर्ट पर बिजावर थाने में मारपीट और हरिजन एक्ट का मामला दर्ज किया गया। सफाई कर्मी आरोपी की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग पर अड़े हुए हैं।