फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर में फिर दबंगई: मामूली विवाद में पूरे परिवार को पीटा, घर में की तोड़फोड़, पुलिस ने गांव में निकाला फ्लैग मार्च

Mon, 14 Mar 2022 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में दबंगई का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना के गठेवरा गांव में दबंगों ने रास्ते के मामूली विवाद में एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। घर में भी तोड़फोड़ की है।
 
विज्ञापन
मामूली विवाद में पूरे परिवार को पीटा, घर में तोड़फोड़ की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर सिविल लाइन थाना के गठेवरा गांव में दबंगों ने रास्ते के मामूली विवाद में एक परिवार के साथ मारपीट कर दी। घर में भी तोड़फोड़ की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रविवार की बताई जा रही है। मारपीट के दौरान बचाने आई महिलाओं तक को पीटते हुए घर में तोड़फोड़ की है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी विक्रम सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस मौके पर पहुंच गया। जहां पुलिस ने मौके पर घटना का जायजा लेते हुए पूरे गांव में फ्लैग मार्च निकाला है। पुलिस ने पीडित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें