फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP panchayat election: पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के भविष्य का आज होगा फैसला

Thu, 14 Jul 2022 02:05 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार


त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव 25 जून को हुए थे। तीन चरणों में हुए मतदान के नतीजों की घोषणा होगी। जिला पंचायत सदस्य का खंड स्तरीय सारणीकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
छतरपुर पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य का खंड स्तरीय चुनाव के परिणाम की घोषणा आज होगी। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य का खंड स्तरीय सारणीकरण भी किया जाएगा। वहीं, 20 जुलाई को दूसरे चरण की मतगणना होगी। 
विज्ञापन


त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव 25 जून को हुए थे। तीन चरणों में हुए मतदान के नतीजों की घोषणा गुरुवार 14 जुलाई को खंड स्तरों पर होगी। साथ ही जिला पंचायत सदस्य का खंड स्तरीय सारणीकरण भी किया जाएगा। चुनाव खत्म होने के बाद वार्ड एक से लेकर 22 तक के उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार है। छतरपुर में सबसे ज्यादा उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही हैं।

वहीं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जीआर ने बताया कि दूसरे चरण में महाराजपुर तथा नगर परिषद गढ़ीमलहरा, नगर पालिका नौगांव, बारीगढ़, लवकुशनगर चंदला, घुवारा, बड़ामलहरा, बक्स्वाहा, सटाई और बिजावर में 20 जुलाई को मतगणना होगी। हालांकि, पहले यह मतगणना 18 जुलाई को होनी थी। निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें