फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: नौ साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार,आइसक्रीम खिलाने के बहाने बनाया था मासूम को शिकार

Thu, 14 Jul 2022 01:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर जिले में नौ साल की नातिन को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर उसका रेप और पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी कल्लू उर्फ कल्ला राठौर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर जिले में नौ साल की नातिन को आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर उसका रेप और पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी कल्लू उर्फ कल्ला राठौर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था, पुलिस उसकी तलाश पंजाब, हरियाणा में कर रही थी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। बुधवार रात को आरोपी कल्लू चुपचाप घर लौटा, जैसे ही बस्ती वालों को उसके आने की सूचना मिली लोगों ने उसके घर को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बता दे, आरोपी कल्लू ने 26 जून को 9 साल की नातिन को घर से आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ रेप किया था, बाद में रेप की वारदात को छुपाने के लिए उसने बच्ची की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। बच्ची का शव घटना के दो दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिला था। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें