फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: जुलूस की तैयारी के बहाने मिलने बुलाया, बंधकर बनाकर बेरहमी से की मारपीट, पांच पर केस दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 10:18 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

हरपुर गांव में देर रात एक युवक को बुलाकर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के भगवा थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में आंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय युवक के साथ देर रात बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़ित को इतना पीटा गया कि वह लहूलुहान हो गया और उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हरपुर गांव निवासी सतीश अहिरवार ने आरोप लगाया है कि गांव के ही पांच लोगों ने उसे रात करीब 3:30 बजे आंबेडकर जुलूस की तैयारी के नाम पर बुलाया, जब वह वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसे एक घर में ले जाकर बंधक बना लिया और जमकर मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन भी छीनकर तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: Sidhi: आंबेडकर जयंती पर अमिलिया में मचा बवाल, 50 नकाबपोशों ने घर में घुसकर की मारपीट, थाने में भी मचाया उपद्रव
विज्ञापन


मारपीट के दौरान सतीश को बांधकर रखा गया। काफी देर तक पिटाई करने के बाद उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

मामले में भगवा थाना पुलिस का कहना है कि रात में मारपीट की घटना जरूर हुई है और सुबह पीड़ित की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि पुलिस के अनुसार दर्ज रिपोर्ट में आंबेडकर जुलूस की तैयारी को लेकर किसी विवाद का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला पड़ोस की एक लड़की से बातचीत को लेकर विवाद का सामने आया है, जिसको लेकर युवक के साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस ने लखन, दिनेश, राकेश, मनोज और किशोर सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें