फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: खजुराहो से नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, टीकमगढ़, ललितपुर का सफर हुआ आसान

Mon, 02 May 2022 01:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले को सोमवार को एक नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन की सौगात मिली। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद अब खजुराहो से छतरपुर, टीकमगढ़ और ललितपुर का सफर आसान हो गया है। वहीं, बागेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी पैसेंजर ट्रेन के शुरू होने से फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
ट्रेन को हरी झंडी दिखाते बीजेपी जिला महामंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले को सोमवार को एक नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन की सौगात मिली। इस ट्रेन के शुरू होने के बाद अब खजुराहो से छतरपुर, टीकमगढ़ और ललितपुर का सफर आसान हो गया है। वहीं, बागेश्वर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी पैसेंजर ट्रेन के शुरू होने से फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

 
खजुराहो से शुरू हुई ट्रेन का वर्चुअल  शुभारंभ खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने किया। उन्होंने अपने वर्चुअली संबोधन में ट्रेन के संचालन पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। सांसद शर्मा ने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से गढ़ा बागेश्वर धाम पहुंचने श्रद्धालुओं को भी लाभ प्राप्त होगा। फास्ट पैसेंजर ट्रेन खजुराहो, छतरपुर, टीकमगढ़ के लोगों और यहां के लिये यात्रा करने वाले लोगों के लिये मील का पत्थर साबित होगी। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष कुमार एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन ने भी वर्चुअल उपस्थित होकर संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


खजुराहो स्टेशन से ट्रेन को सुबह 5 बजे बीजेपी के जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, बमीठा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही झांसी मंडल रेल के अपर प्रबंधक विवेक मिश्रा, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता झांसी जी.आर. राजपूत, जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह तथा खजुराहो रेलवे स्टेशन के प्रबंधक मानसिंह मीणा तथा सांसद खजुराहो के निजी सचिव समोद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें