फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: ससुराल से लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, पत्नी ने लगाए महाराजपुर के डॉक्टरों पर इलाज न करने के आरोप

Thu, 16 Dec 2021 01:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के मनिया गांव के रहने वाले व्यक्ति की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा मनकारी के बीच हुई है। इधर परिजन महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और डॉक्टरों पर इलाज न करने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में ससुराल से लौट रहे व्यक्ति की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा मनकारी के बीच हुई है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं लग सकी है। इधर परिजन महाराजपुर स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और डॉक्टरों पर इलाज न करने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय राजू अनुरागी पिता धन्नू अनुरागी निवासी मनिया बाइक से महाराजपुर स्थित ससुराल गया था, देर रात तकरीबन 8-9 बजे घर जा रहा था तभी सड़क हादसे का शिकार हो गया। अभी तक यह पता नहीं चल पा रहा कि हादसे कैसे हुआ है। हादसे के बाद राजू को महाराजपुर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका।

अब मृतक की पत्नी दुर्गा ने आरोप लगाया है कि महाराजपुर में डॉक्टर और स्टाफ़ ने समय पर देखभाल नहीं की और ठीक से इलाज नहीं किया, जिसकी वजह से मेरे पति की मौत हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में कोई लापरवाही नहीं हुई। इलाज न करने के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें