फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 17 वाहन सहित 4 चोर गिरफ्तार, भीड़ वाले इलाकों से चुराकर गांवों में बेच देते थे

Wed, 05 Jan 2022 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में पुलिस ने अंतरराज्यीय  वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग भीड़भरे इलाकों से वाहन चुराकर गांवों में बेच दिया करते थे। इनके कब्जे से 17 वाहन जब्त किए गए हैं।
 
विज्ञापन
Chhatarpur: चोरों से जब्त बाइक के साथ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग भीड़भरे इलाकों से वाहन चुराकर गांवों में बेच दिया करते थे। इनके कब्जे से 17 वाहन जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। आरोपी सोशल मीडिया और वॉट्सअप के जरिये भी चोरी का माल और बाइकों को ग्रामीण इलाकों में भोले-भाले लोगों को बेचा करते थे।

एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि अंतरराज्यीय चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग है, जिसे बाल न्यायालय में पेश किया गया, वहीं तीन आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। इनके कब्जे से 17 वाहन जब्त किए गए हैं, जिन्हें ये बेचने की फिराक में थे। जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजार, मार्केट में वारदात को अंजाम दिया करते और वहां से गाड़ियां उठाते थे। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में जहां चेकिंग नहीं होती वहां के भोले-भाले लोगों को बेचा करते थे। आरोपी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिले महोबा, बांदा, ललितपुर, सहित अन्य कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राहुल तिवारी, अलीम खान, हरी पटेल बताए गए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें