फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: अवैध शराब, हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

Fri, 18 Feb 2022 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर पुलिस ने सात पेटी अवैध शराब, 1 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।  
 
विज्ञापन
छतरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर पुलिस ने सात पेटी अवैध शराब, 1 देसी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए हैं।  
विज्ञापन

 
थाना प्रभारी अलीपुरा डीडी शाक्य ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध शराब, कट्टा लिए हरपालपुर जोरन से चिरवारी की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने जोरन चिरवारी तिगैला पर आरोपी भूपेंद्र राजपूत निवासी मवैया थाना हरपालपुर एवं प्रकाश राजपूत निवासी मुंडारी थाना कुलपहाड़ को पुलिस हिरासत में लिया। जिनके कब्जे से एक 32 बोर का देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 7 पेटी देसी शराब, एक डीलक्स बाइक जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय नौगांव में पेश किया गया, जहां से आरोपीगणों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें