chhatarpur: जिले के गढ़ीमलहरा में अतिक्रमण से मुक्त कराई शासकीय जमीन
- फोटो : अमर उजाला
जिले के गढ़ीमलहरा क्षेत्र में रविवार सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। दो जगह कार्रवाई कर करीब डेढ़ करोड़ की शासकीय जमीन पर बनी इमारतों को ढहाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस-प्रशासन का बल भी मौजूद था।
छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में भूमाफियाओं पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई का मामला सामने आया है, जहां एक बार फिर अतिक्रमण पर बुलडोजर चला है। जहां शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाई इमारतों को तोड़ा गया है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की दो जगह से शासकीय भूमि पर बने मकान, दुकानों को प्रशासन ने JCB से तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया है। गढ़ीमलहरा में हुई इस कार्रवाई में एसडीएम विनय द्विवेदी और सीएमओ सिवी उपाध्याय, एसडीओपी नौगांव, तहसीलदार महाराजपुर, सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।