फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: गैंगरेप के चार आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, नौ मई की रात महिला के साथ किया था दुराचार

Wed, 11 May 2022 12:24 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में महिला के साथ गैंगरेप करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर जटाशंकर के जंगलों से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश कर उपजेल बिजावर में भेज दिया है।
विज्ञापन
गैंगरेप के चारों आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में महिला के साथ गैंगरेप करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर जटाशंकर के जंगलों से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों ने 9 मई की रात को महिला को बाथरुम जाते वक्त घर के बाहर से जबरन उठा लिया था और उसके साथ गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


घटना जिले के बिजवारा थाना क्षेत्र की है। 9 मई 2022 को थाना बिजावर पर पीड़िता ने गैंगरेप होने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि जब वह रात के समय बाथरुम जाने के लिए घर से निकली उसी समय गांव के ही चार लोग उसका मुंह दबाकर उसे जबरन उठा ले गए और एक निर्माणाधीन घर के अंदर उसका मुंह दबाकर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर बिजावर थाना पुलिस ने आरोपियों पर धारा 376 D, 366, 342, 323 IPC के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल इसे विवेचना में लिया और 24 घंटे के भीतर ही घेराबंदी कर गैंगरेप में शामिल चारों आरोपियों को जटाशंकर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। चारों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश कर उपजेल बिजावर में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें