छतरपुर: हादसे में घायल श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर में मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में 3 लोग जख्मी हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के पास का है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु साईं मंदिर से दर्शन कर ई-रिक्शे से लौट रहे थे। ई-रिक्शे में करीब आधा दर्जन लोग सवार थे। ओवरलोडिंग होने के चलते रिक्शा अनबैलेंस होकर पलट गया।
हादसे में एक 8 साल की बच्ची निशा और उसके पिता दीपक अहिरवार घायल हुए हैं। वहीं, एक अन्य श्रद्धालु सुनील विश्वकर्मा भी घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।