फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur Crime News: चार साल की बच्ची से रेप, रिश्ते में दूर के चाचा ने की घिनौनी हरकत, गिरफ्तार

Mon, 30 May 2022 07:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के बिजावर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय चाचा ने चार साल की मासूम के साथ रेप किया है। मासूम को गंभीर हालत में बिजवार से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। उस पर भी बच्चियां शिकार बन रही हैं। अब एक मामला छतरपुर जिले से आया है। यहां के ग्राम खेराकला में चार साल की छोटी बच्ची से रेप किया गया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना छतरपुर जिले के बिजावर थाना के ग्राम खेराकला की है। बिजावर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रेप करने वाला आरोपी बच्ची का चाचा लगता है। पुलिस ने बताया कि बिजावर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय चाचा ने चार साल की मासूम के साथ रेप किया है। मासूम को गंभीर हालत में बिजवार से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
 
बता दें कि बच्ची के पिता और रिश्ते के चाचा ने घर में शराबखोरी कर पार्टी की और जब नशा चढ़ा तो उक्त शराबी के चाचा ने भतीजी के साथ घिनौनी हरकत कर डाली। पिता को जब जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामाला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक एसआईटी गठित कर मामले की जांच कर इस जघन्य अपराध पर जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें