फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: कलेक्टर अचानक पहुंचे जिला अस्पताल, गंदगी दिखने पर ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश, डॉक्टर एवं स्टाफ को समय पर आने की सलाह

Thu, 20 Jan 2022 03:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने बुधवार देर रात जिला अस्पताल का सीएमएचओ एवं अन्य डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रसाधन कक्षों का निरीक्षण करने पर गंदगी पाए जाने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
Chhatarpur: छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर ने बुधवार देर रात जिला अस्पताल का सीएमएचओ एवं अन्य डॉक्टरों और अधिकारियों के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रसाधन कक्षों का निरीक्षण करने पर गंदगी पाए जाने पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पांचवीं मंजिल पर निर्मित बाल चिकित्सा गहन इकाई का अवलोकन करते हुए इसके शेष बचे कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने इस इकाई को गुरुवार से शुरू कराने के निर्देश दिए। जहां अब इस इकाई से शुरू होने से जिला चिकित्सालय को 10 बिस्तर वाले नवीन आधुनिक सुविधा युक्त बाल चिकित्सा गहन इकाई की सौगात मिलेगी। 
 
कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सालय में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। चिकित्सालय में डॉक्टर एवं स्टाफ की उपस्थिति तय समय पर सुनिश्चित होगी, जो भी तय समय पर चिकित्सालय में नहीं पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और चिकित्सालय प्रशासन द्वारा निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन

 
चिकित्सालय प्रांगण में पोस्ट ऑफिस की रिक्त भूमि पर गंदगी एवं कचरा पाए जाने पर उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि साफ-सफाई रखना ऑनर की जिम्मेदारी है और गंदगी पाई जाने पर उनके खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही पीडब्ल्यूडी को जीर्ण-शीर्ण हो चुके रेडक्रॉस भवन की रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें