फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: नई बाइक खरीदने के लिए कम पड़े रुपये तो बनाई डकैती की योजना, पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार, चोरी का माल किया जब्त

Thu, 20 Jan 2022 03:25 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ज्वेलर्स की दुकान पर डकैती करने के पहले पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। बाइक खरीदने के लिए वे डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वेलर्स की दुकान पर डकैती करने के पहले पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। बाइक खरीदने के लिए वे डकैती की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


मामला इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र का है। क्राइम ब्रांच और द्वारकापुरी पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ा है जो एक ज्वेलर्स की दुकान पर डकैती करने वाले थे। थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी ने बताया कि आकाश नगर में पॉवर हाउस के पास पुलिस ने कार्रवाई की। यहां से रवि पिता कन्हैयालाल मानकर निवासी पाल मोहल्ला, अमन पिता राजेंद्र शर्मा निवासी गोंदवले धाम,अजय पिता सुरेशचंद्र शुक्ला निवासी ऋषि विहार कॉलोनी, शुभम पिता राजेंद्र शर्मा निवासी गोंदवले धाम और भूपेंद्र पिता देवजी पाटीदार निवासी रजत पैलेस को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी ज्लेवर्स की दुकान पर डकैती की योजना बना रहे थे। उनके पास से कट्टे, कारतूस, चाकू आदि जब्त किए हैं। आरोपियों को नई बाइक खरीदनी थी लेकिन रुपये कम पड़ गए। इसके चलते डकैती की प्लानिंग की लेकिन वारदात के पहले गिरफ्तार हुए। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है जो घरों से चुराया था। सूने घरों को निशाना बनाकर वारदात की थी। आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात सहित  15 मोबाइल, एक लैपटॉप, एक कैमरा सहित 4 लाख 50 हजार का माल जब्त किया गया।  आरोपियों ने बताया कि उन्हें नई बाइक लेना थी, जिसमें रुपए कम पड़ गए थे। इसके लिए उन्होंने डकैती की साजिश रची थी।

पूछताछ में डकैती की वारदात का चला पता
इधर बडगोंदा क्षेत्र की सिग्नल विहार कॉलोनी में कर्नल एकेडमी के पास पुलिस के गश्ती दल के साथ हाथापाई कर बंदूक लूटने के मामले में पुलिस ने जिस आरोपी अलकेश उर्फ आकाश निवासी आलीराजपुर को गिरफ्तार किया है उसके साथियों ने ही बेटमा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धन्नड़ में निजी बैंक अधिकारियों के यहां डाका डाला था। बताया जा रहा है कि जिन बदमाशों ने डकैती की है उनके नाम भी आरोपी ने बताए हैं। लूट के मामले में पुलिस पूछताछ कर रही थी लेकिन दूसरी वारदातों का भी पता चल गया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उनके पकड़े जाने के बाद कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें