औचक निरीक्षण के लिए साइकिल पर निकले छतरपुर कलेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर कलेक्टर संदीप जी.आर. को सुबह-सुबह लोग साइकिल में देखकर चौंक गए। दरअसल कलेक्टर शहर का जायजा लेने साइकिल पर निकले थे। इस दौरान वो साइकिल से महोबा रोड गए और वहां अतिक्रमण की कार्रवाई का जायजा लिया।
कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थितियों का जायजा लिया। वहीं, कलेक्टर के औचक निरीक्षण की खबर मिलते ही SDM, CMO, तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि महोबा रोड पर तहसीलदार और नगर पालिका CMO ने अतिक्रमण को हटाने के दौरान पक्षपात पूर्ण कार्रवाई की थी, जिसकी जानकारी लगने के बाद कलेक्टर नगर भ्रमण पर निकले थे। कलेक्टर संदीप जी.आर. ने नगर पालिका CMO ओमपाल सिंह भदोरिया और तहसीलदार को हाईवे के किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। जिस पर CMO, तहसीलदार, प्रशासन और राजस्व के अमले ने अतिक्रमण को पूर्व में हटाया था।