फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: विधायक के गांव में होने जा रहा बाल विवाह रोका गया, समझाइश पर माने परिजन

Fri, 27 May 2022 07:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में 17 वर्षीय बेटी का ब्याह रचाने की तैयारी की जा रही थे। महाराजपुर परियोजना अधिकारी नेहा जैन और पुलिस ने घर पहुंचकर समझाइश दी। जिस गांव में बाल विवाह रुकवाने टीम पहुंची थी, वो कांग्रेस विधायक का गृहग्राम हे।
विज्ञापन
नाबालिग के पिता को समझाइश देने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बाल विवाह होने जा रहा था। टीम ने ऐनमौके पर उसे रुकवा लिया है। जहां ये बाल विवाह होने जा रहा था, वो गांव कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित का है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गढ़ीमलहरा के अंतर्गत ग्राम ऊद॔मऊ में पाल परिवार में एक विवाह होने वाला था। जिसकी जानकारी गढ़ीमलहरा सुपरवाइजर रजिया खान को लगी। उन्होंने तत्काल अपने वरिष्ठ अधिकारी महाराजपुर परियोजना अधिकारी नेहा जैन को सूचना दी। इसके बाद नेहा जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र गुप्ता अपनी टीम और गढ़ीमलहरा थाना पुलिस टीम के साथ ग्राम ऊदमऊ पहुंचे।
 
गांव की 17 वर्षीय कल्पना पाल पिता चिरंजी पाल अपने बेटी का ब्याह रचाने जा रहे थे। नेहा जैन और पुलिस ने चिरंजी पाल के घर पहुंचकर उनको समझाइश दी कि अभी कल्पना की उम्र 17 वर्ष है। अभी वह नाबालिग है और 18 वर्ष के पूर्व शादी नहीं कर सकते यह गैर कानूनी और अपराध है। पर परिजन अपनी बात मनवाने पर अड़े रहे। विभाग ने जब सख्ती की और बताया कि बाल विवाह करने पर आपको जेल भी हो सकती है, तब कहीं जाकर परिजन माने। चिरंजी पाल और परिवार ने विवाह को रोक दिया और आश्वासन दिया कि 18 की उम्र होने पर ही शादी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी बताया जा रहा है कि यह उर्दमऊ गांव क्षेत्रीय कांग्रेसी विधायक नीरज दीक्षित का ग्रह ग्राम है, जहां यह विवाह होने जा रहा था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें