फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: तेज आंधी के झोंके से कुएं में गिरा बच्चा, दोस्तों ने किया रेस्क्यू, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Tue, 26 Apr 2022 10:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में तेज आंधी-तूफान और हवा के झोंके से एक 10 साल का बच्चा कुएं में जा गिरा, जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसे कुएं से निकाला। फिलहाल बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में तेज हवा, आंधी के झोंके से एक नाबालिग बच्चा कुएं में गिर गया। हादसे के बाद बच्चे को कुएं से निकाला गया फिलहाल बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र में एक 10 साल का बच्चा सरमन रैकवार अपने दोस्तों के साथ कुएं के पास खेल रहा था, तभी तेज हवा का झोंका आया और सरमन अनबैलेंस होकर हवा में उड़कर सीधा कुएं में जा गिरा पर गनीमत रही कि कुआं ज्यादा गहरा नहीं था, जिससे वह बच गया।

बच्चे के पिता अर्जुन ने बताया कि कुएं में गिरने के बाद बच्चे को निकालने का रेस्क्यू उसके हमउम्र बच्चों  ने ही किया और रस्सी के जरिए उसे कुएं से निकाला। फिलाहाल उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें