फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: सीसीटीवी तोड़ने वाले युवक को पकड़कर दुकानदार ने पीटा और कर दिया पुलिस के हवाले

Tue, 15 Feb 2022 05:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर ले जाने वाले युवक को दुकानदार ने पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक चोरी के इरादे से रात के वक्त दुकान के बाहर रेकी कर रहा था। पहचाने जाने के डर से उसने सीसीटीवी को तोड़ दिया था। 
विज्ञापन
छतरपुर: सीसीटीवी तोड़ने वाला युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में चोरी की नियत से दुकान की रेकी करने वाले और सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने वाले एक युवक को दुकानदार ने पकड़कर पीटा और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


मामला छतरपुर के छत्रसाल चौराहे में स्थित शूज गैलरी का है। जानकारी के अनुसार देर रात एक युवक चोरी करने के उद्देश्य से दुकान की  रेकी कर रहा था, इसी दौरान उसे दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा देखा। युवक ने पकड़े जाने के डर से सीसीटीवी को तोड़ा और अपने साथ ले गया। सुबह जब दुकान संचालक संजय जैन दुकान आए तो CCTV कैमरा टूटा मिला। उन्होंने CCTV रिकॉर्डिंग देखी, जिसमें दुकान के पास का ही युवक कैमरे में दिखा। दुकानदार ने युवक को पकड़कर पीटा और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  

वहीं मामले में आरोपी सचिन कुशवाहा का कहना है कि उसके साथ कोई अन्य युवक था, जिसने सीसीटीवी लिया है और वो उस दूसरे युवक से सीसीटीवी कैमरा वापस दिला देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें