फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: स्कूल में नहीं था शौचालय, 10 साल की बच्ची खुले में शौच के लिए गई तो उसके साथ हो गया दुष्कर्म

Tue, 22 Feb 2022 04:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में 10 साल की बच्ची के साथ स्कूल के पास दुष्कर्म हो गया। 
विज्ञापन
RAPE - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्कूल के पास ही 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हो गया। कक्षा-5 की छात्रा स्कूल में ही थी। जब वह शौच करने खुले में गई तो उसके साथ दुष्कर्म हो गया। पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


हरपालपुर पुलिस थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक 10 वर्षीय बच्ची सुबह अपने स्कूल गई थी। उसी दौरान वह नित्य क्रिया के लिए बाहर निकली थी। एक 50 वर्षीय शख्स ने उसे देखा और जबरदस्ती करते हुए उसे अपने साथ ले गया। सुनसान इलाके में ले जाकर उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण उस जगह पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें