फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत माफिया दबंगई: चंबल अभयारण्य की टीम पर हमला, चार बदमाशों पर मामला दर्ज

Fri, 20 Nov 2026 09:26 AM IST
श्योपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने पहुंची राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य की टीम पर माफिया के लोगों ने हमला करने का प्रयास किया। आरोपियों ने एनएच-552 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत खाली कर वन विभाग के वाहनों को रोकने और टक्कर मारने की कोशिश की। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबल नदी से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे रेत माफिया ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य विभाग की टीम पर हमला कर दिया। माफिया के बदमाशों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 552 पर चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत खाली कर दी और वन विभाग के वाहन को टक्कर मारने का प्रयास किया। पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- पांच ब्रांड के घी की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध, जांच में मानक के लिहाज से ठीक नहीं मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर खाली की ट्रॉली, टक्कर मारने की कोशिश
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य विभाग के रेंज ऑफिसर सोमेश शर्मा और एसडीओ रावत अपनी पूरी टीम को लेकर एनएच-552 पर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए पहुंचे थे। अधिकारियों ने जब अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की घेराबंदी शुरू की, तो आरोपियों ने चलते वाहन का प्रेशर उठाकर पूरी ट्रॉली की रेत सड़क पर ही खाली कर दी। इस दौरान माफिया का दूसरा ट्रैक्टर वन विभाग की गाड़ियों को साइड लेने से रोकता रहा। आरोपी चालक बीच-बीच में तेज कट मारकर विभागीय वाहन को टक्कर मारने की कोशिश भी कर रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया केस
दबंगई के दौरान एक आरोपी हाथ में बड़ी लकड़ी लेकर वन विभाग की टीम पर हमला करने के लिए भी खड़ा हो गया। हालांकि, अभयारण्य विभाग की टीम ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया। घटनाक्रम के बाद रेंज ऑफिसर सोमेश शर्मा और एसडीओ रावत अपनी टीम के साथ कोतवाली थाने पहुंचे तथा मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल वीडियो साक्ष्य और शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें