फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक धोखाधड़ी मामला: मध्यप्रदेश के विधायक सुरेंद्र पटवा के परिसरों पर सीबीआई की छापेमारी

Fri, 22 Oct 2021 09:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में सीबीआई ने मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके सुरेंद्र पटवा के परिसरों पर छापेमारी की। सीबीआई के अनुसार इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले के संबंध में मध्यप्रदेश के विधायक सुरेंद्र पटवा के परिसरों पर गुरुवार को छापेमारी की थी। पटवा भोजपुर से विधायक हैं और सीबीआई ने उनके खिलाफ साल 2014 और 2017 के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा में 29.41 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सीबीआई के अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। पटवा मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यह मामला 36 करोड़ रुपये के एक लोन से संबंधित है जो इंदौर में पटवा के कार शोरूम (पटवा आटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड) के लिए बैंक से लिया गया था, जो चुकाया नहीं गया। पटवा इस कंपनी के निदेशकों में से एक हैं। सीबीआई ने उनके और एक अन्य निदेशक मोनिका पटवा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पटवा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा के भतीजे हैं। वह राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि यह आरोप था कि कर्ज लेने वाली कंपनी ने 2014 से 2017 के बीच इसके निदेशकों व अज्ञात लोक सेवकों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की और बैंक ऑफ बड़ौदा को लगभग 29.41 करोड़ रुपये का चूना लगाया। प्रवक्ता ने बताया कि ये छापेमारी पटवा के भोपाल और इंदौर स्थित परिसरों पर की गई। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। वहीं, पटवा की ओर से इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें