छिंदवाड़ा में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने जुलूस निकाला था। नियम के विरुध जुलूस निकाले जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने अंजुमन सदर और अन्य लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
एसडीओपी संतोष डेहरिया के अनुसार मुस्लिम समाज ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ ज्ञापन देने की अनुमति मांगी थी। जिसके चलते उन्हें राज टॉकीज के आजाद चौक से सिर्फ प्रेस कॉम्पलेक्स तक आकर शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने की अनुमति दी गई थी लेकिन एकाएक सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा भी किया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें शांत किया गया। जिसके बाद उन्होंने फव्वारा चौक में ज्ञापन दिया।
सदर के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
पुलिस ने त्रिस्तरीय और नगरी निकाय चुनाव को लेकर प्रभावी आचार संहिता के उल्लंघन के तहत अंजुमन के सदर रूमी पटेल और अन्य लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दिया है और मामले की जांच जारी है।