फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को धमकाने पर कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 03 Nov 2020 03:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, छतरपुर
विज्ञापन
कांग्रेस फ्लैग
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर से कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी और अन्य तीन लोगों के खिलाफ पुलिसकर्मियों को धमकाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। यह मामला उपचुनाव प्रचार के दौरान का है।  

विज्ञापन


एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि उक्त घटना 29 अक्तूबर को छतरपुर जिले के भाग्वा पुलिस थाने के अंतर्गत घटी थी। इसके बाद एक पुलिस अधिकारी ने विधायक और अन्य तीन लोगों के खिलाफ 30 अक्तूबर को आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि उपचुनाव प्रचार में शामिल कांग्रेस नेताओं के कुछ वाहनों को पुलिस अधिकारियों ने रोका तो कांग्रेस नेताओं ने उन्हें धमकी दी।

हालांकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि बसपा के टिकट पर पिछला चुनाव लड़े चरण सिंह यादव के बड़ा मलेहरा में पूर्व सीएम कमलनाथ की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होने के बाद दर्ज कराया गया। यह मामला चतुर्वेदी और अन्य को उपचुनाव प्रचार करने से रोकने के लिए दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें