फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को पीएमओ से बुलावा: शिवराज मिलेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज, महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण का निमंत्रण देंगे

Sat, 23 Apr 2022 01:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। सीएम को पीएमओ से बुलावा आया है। अमित शाह के दौरे के एक दिन बाद शिवराज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली बुलावे को लेकर कई कयास लग रहे हैं।  
विज्ञापन
शिवराज सिंह की पीएम मोदी से मुलाकात (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार सुबह 11.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री को पीएमओ से बुलावा आया है। अमित शाह के दौरे के एक दिन बाद शिवराज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली बुलावे पर कई अटकलें लग रही हैं। हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि यह मुलाकात पूर्वनिर्धारित थी। मुख्यमंत्री महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण देने वाले हैं।  
विज्ञापन


मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह 11.30 बजे मिलने का समय दिया गया है। दोनों नेताओं की विकास पर चर्चा होगी। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य की जानकारी एवं आर्थिक प्रबंधन से प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे। प्रदेश की स्टार्टअप पॉलिसी की जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री को वर्चुअली शुभारंभ करने का निमंत्रण देंगे। प्रदेश के आकांक्षी जिलों में प्रदेश के नवाचार और विभिन्न मानकों की प्रगति पर चर्चा करेंगे। प्रदेश में एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी में प्रगति एवं नवाचारों के बारे में भी बताएंगे।

विज्ञापन

 
प्रदेश के वन ग्रामों को राजस्व ग्रामो में बदलने की प्रगति को बताएंगे। सामुदायिक वन प्रबंधन में प्रगति पर चर्चा करेंगे और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। मध्यप्रदेश में केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा अंतर्गत स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की उपलब्धि, क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे। 
 
जल जीवन मिशन में मध्य प्रदेश की उपलब्धियों और अब तक हुए क्रियान्वयन से अवगत कराएंगे। मध्यप्रदेश में एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन लेंगे। स्वसहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज की उपलब्धि और प्रगति की जानकारी देंगे। प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर, नक्सल समस्या, स्लीपर सेल के आतंकियों की गिरफ्तारी के बारे में बताएंगे। इथेनॉल पॉलिसी पर प्रदेश की प्रगति पर चर्चा एवं मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। सीएम कॉन्क्लेव के बिंदुओं पर मध्यप्रदेश की प्रगति से भी अवगत कराएंगे।
 
सिकल सेल  एनीमिया के निराकरण पर प्रदेश के प्रयासों से अवगत कराएंगे एवं मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान महाकाल कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण देंगे। केन-बेतवा परियोजना की प्रगति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश के विकास के अन्य विषयों पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। 
विज्ञापन


26 को शिवराज की कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 26 अप्रैल को कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें