सूरत से 100 से ज्यादा लोगों को लेकर रीवा जा रही बस सतना जिले के मैहर के पास पलट गई। 32 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी लोग सूरत से रीवा दिवाली मनाने जा रहे थे। घायलों को मैहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पिकअप से टकरा गई। स्पीड अधिक थी, इस वजह से बस उसी जगह पर पलट गई। पिकअप में सो रहे ड्राइवर को भी चोट आई है। राहत की बात यह है कि हादसे में लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार हदासा सतना जिले के नादन देहात थाना अंतर्गत तेलौरा गांव के पास हुआ। एसी कोच बस सूरत से रीवा जा रही थी, इसी दौरान बस के सामने अचानक टैंकर आने से हादसा हुआ। बस में 100 से अधिक लोग सवार थे। कुछ घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।