फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: महंगाई कम करने के लिए सीएम गहलोत की केंद्र को सलाह, कहा- उत्पाद शुल्क में और कमी करे सरकार

Thu, 04 Nov 2021 01:00 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कमी के साथ, राज्यों द्वारा लगाया गया वैट स्वचालित रूप से उसी अनुपात में कम हो गया है। हम मांग करते हैं कि केंद्र को मुद्रास्फीति को कम करने के लिए उत्पाद शुल्क को और कम करना चाहिए।'
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने के बावजूद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निराशा जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार के इस कदम को नाकाफी बताया है। गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क में कमी के साथ, राज्यों द्वारा लगाया गया वैट स्वचालित रूप से उसी अनुपात में कम हो गया है। हम मांग करते हैं कि केंद्र को मुद्रास्फीति को कम करने के लिए उत्पाद शुल्क को और कम करना चाहिए।'

विज्ञापन


इस फैसले से राज्यों को होगी 1800 करोड़ रुपये की हानि
सीएम गहलोत ने ट्वीट के साथ एक पत्र भी साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा कि  पेट्रोल पर पांच रुपये तो डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क कम किया गया है इससे राज्य में पेट्रोल में 1.8 और डीजल में 2.6 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। राज्य को इस फैसले से 1800 करोड़ की प्रति वर्ष हानि होगी। उन्होंने आगे अपने पत्र में कहा है कि केंद्र के इस फैसले के बाद राज्य में पेट्रोल 6.8 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12.6 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा। आगे उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य के प्रत्येक जिले में जिला प्रशासन, ऑयल कंपनियों और पेट्रोल पंपों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पेट्रोल-डीजल की दरों में कमी का सीधा लाभ आमजन को मिले।
 

ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है: प्रियंका गांधी
केंद्र सरकार द्वार पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा है कि ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है।प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये दिल से नहीं डर से निकला फैसला है। वसूली सरकार की लूट को आने वाले चुनाव में जवाब देना है। बता दें कि प्रियंका गांधी ने कल यानी तीन नवंबर को ट्वीट कर महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था।
विज्ञापन


आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद पीएम मोदी ने लिया फैसला: शिवराज
दाम कम होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि प्रधानमत्री मोदी ने पेट्रोल और डीजल के रेट ऐतिहासिक रूप से कम किए हैं। एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को राहत देने के उनके फैसले के लिए मैं उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें