मध्यप्रदेश में बुरहानपुर के ग्राम मोहम्मदपुरा की महाजन कॉलोनी में स्थित पुरुषार्थी स्कूल के पास सोमवार को अचानक भीषण आग भड़क उठी। इस हृदय विदारक हादसे में 10 पशु आग की चपेट में आ गए। आग की विभीषिका में दो गायों और दो भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह बछड़े बुरी तरह झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है।