फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती बच्चे के कान में घुसा काकरोच, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 26 Apr 2025 07:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

नर्सिंग स्टाफ द्वारा दो दिन पहले कॉकरोच की समस्या की लिखित सूचना देने के बावजूद प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया। 
विज्ञापन
वार्ड में घूमते काकरोच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में जबरदस्त लापरवाही का मामला सामने आया। यहां वार्ड में भर्ती एक बच्चे में कान में काकरोच घुस गया, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। हालत ये है कि जिला अस्पताल में हर तरफ काकरोच घूमते नजर आ रहे हैं। इस लापरवाही के लिए अस्पताल प्रबंधन सवालों के घेरे में आ गया है।

विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को इसकी शिकायत की और शिशु वार्ड में गंदगी और कीटों की मौजूदगी को लेकर नाराज़गी जताई। बताया जा रहा है कि बच्चे की पलक में परेशानी महसूस होने के बाद जब डॉक्टरों ने जांच की तो मामला सामने आया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और आनन-फानन में वार्ड में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया गया।

ये भी पढ़ें- MP में सांसद, विधायकों को पुलिस करेगी सैल्यूट, PCC चीफ ने कहा-यह आदेश लोकतंत्र पर हमला, वर्दी का अपमान
विज्ञापन


चौंकाने वाली बात यह है कि नर्सिंग स्टाफ ने दो दिन पहले ही चिल्ड्रन वार्ड में कॉकरोच की बढ़ती समस्या को लेकर अस्पताल प्रबंधन को लिखित में सूचना दी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सतना में पराली की आग से उलझकर धधकने लगा हवा का बवंडर, बीच में फंसकर जिंदा जल गई महिला

फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है और परिजन अस्पताल की लापरवाही को लेकर नाराज़ हैं। इस घटना ने जिला अस्पताल में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें