फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: इस तह बच सकते हैं साइबर अपराधों से, पुलिस ने प्रोफेसर बन कालेज स्टूडेंट्स को दिए ये टिप्स

Fri, 08 Dec 2023 11:12 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

मध्यप्रदेश में बुरहानपुर जिले के एक निजी कॉलेज में पुलिस अधिकारियों ने प्रोफेसर बन कॉलेज स्टूडेंट की क्लास ले डाली। दरअसल, देश में बढ़ रहे साइबर अपराधों से लोगों को जागरुक करने के लिए बुरहानपुर पुलिस ने युवाओं में इसको लेकर जागरुकता लाने का अभियान चलाया है।
विज्ञापन
कालेज स्टूडेंट्स को दिए टिप्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर पुलिस के द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही इन अपराधों के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए लगातार जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को भी नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने अपनी साइबर सेल टीम के साथ सैफी गोल्डन जुबली कादरिया कॉलेज में पहुंचकर, स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरुक किया।

विज्ञापन


इस दौरान कालेज में मौजूद करीब 300 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीके बताए गए। उन्हें पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की शिकायतों की केस स्टडी के आधार पर विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित साइबर अपराधों की जानकारी भी दी गई।

 
विज्ञापन


हमारी लापरवाही है अपराधियों के लिए मौका
इस दौरान सीएसपी पाटिल ने सभी स्टूडेंट को बताया कि भले ही आज हम सब नई-नई तकनीकों से दिन प्रतिदिन रूबरू हो रहे हैं, और हर व्यक्ति के पास मोबाइल और इंटरनेट कनेक्शन है। लेकिन जल्दबाजी में सावधानियां नहीं रखने से कई लोग साइबर अपराधों के शिकार बन जाते हैं। हमारी लापरवाही और जानकारी का अभाव ही अपराधियों के लिए सबसे बड़ा मौका बन जाता है। इसलिए आप जागरुक एवं सतर्क रहेंगे तो स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और अपने परिजनों को भी इन खतरों से बचा पाएंगे। आजकल डिजिटल लाइफ में अधिकतर कामों के साथ-साथ पढ़ाई लिखाई भी ऑनलाइन हो रही है तो हमें और ज्यादा जागरुक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


इस तरह से बच सकते हैं साइबर फ्रॉड से

  • साइबर अपराधों से जुड़ी अपनी क्लास में सीएसपी गौरव पाटिल ने बताया कि हम सभी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर साइबर फ्रॉड का शिकार होने से बच सकते हैं

  • अपनी निजी जानकारी, मोबाइल ओटीपी, बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी किसी से शेयर न करें

  • सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती न करें

  • अपने निजी जीवन से संबंधित फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें

  • संदिग्ध या अनजान लिंक पर क्लिक न करें

  • ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पूरी सावधानी रखें

  • साथ ही साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल पुलिस से या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया जा सकता है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें