फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के बेटे की रुई फैक्ट्री में लगी आग, एक करोड़ गठानों का माल जलकर खाक

Wed, 04 Oct 2023 08:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

Burhanpur News: खंडवा बुरहानपुर लोकसभा सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के पुत्र नरेंद्र पाटिल और आकाश अग्रवाल की पार्टनरशिप फर्म में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आगजनी में करीब एक करोड रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
आग बुझाने मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में मंगलवार रात एक रुई की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई । आग से फैक्ट्री में रखी हुई रुई और कपास की गठानें धू-धूकर जलने लगी। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम से फायर फाइटर भी मौके पर पहुंचे और करीब तीन फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि रुई की यह फैक्ट्री खंडवा लोकसभा सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के पुत्र नरेंद्र पाटिल और आकाश अग्रवाल की पार्टनरशिप फर्म है, जिसमें फिलहाल करीब एक करोड़ का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बुरहानपुर के बहादुरपुर रोड पर उद्योग नगर में स्थित ए एन इंडस्ट्रीज नामी एक फैक्ट्री में मंगलवार रात अचानक लग गई। कुछ ही देर में देखते ही देखते आग से फैक्ट्री में काफी अंदर तक लपटें उठना शुरू हो गई, और फैक्ट्री में रखी कपास की और रुई की गठानें धू-धूकर जलने लगी। हालांकि सूचना मिलते ही नगर निगम से फायर फाइटर भी मौके पर पहुंचे, लेकिन शुरुआत में फायर फाइटर वाहन भी खराब हो गया, जिसके चलते टैंकरो से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। इसके बाद करीब तीन फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाया गया।

वहीं, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी और सांसद प्रतिनिधि आदित्य प्रजापति ने बताया कि यह बहादुरपुर रोड पर एएन इंडस्ट्रीज है, जो कि रुई की गठानों की फैक्ट्री है। यहां पर आग लगी है लेकिन अभी तक आग का कारण पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड आई है और आग बुझाने का काम भी चल रहा है। अब पता चलेगा कि क्या स्थिति है। यह आकाश अग्रवाल और उनके पार्टनर नरेंद्र पाटिल जो कि सांसद के पुत्र है उनकी फैक्ट्री है। यह आकाश और नरेंद्र दोनों के पार्टनरशिप की फर्म है, जहां अभी आग लगी हुई है। अभी बता तो नहीं सकते, अंदर तक पूरी आग लगी हुई है जब वह पूरी आग बुझ जाएगी उसके बाद ही बता पाएंगे कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें