फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur: पाड़ा नहलाने गए चार युवक नदी के तेज बहाव में फंसकर डूबे, दो को बचाया, दो की तलाश जारी

Mon, 16 Oct 2023 01:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

Burhanpur News: ताप्ती नदी में पाड़ा नहलाने गए चार युवक तेज बहाव में बह गए। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने दो युवकों को बचा लिया, लेकिन दो युवक अब भी लापता हैं। 
विज्ञापन
किनारे पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुरहानपुर में चार युवकों की जान उस समय आफत में आ गई जब वे अपने पाड़े को ताप्ती नदी में नहला रहे थे। इस दौरान वे सभी अचानक गहरे पानी में चले गए और चारों ही युवक डूबने लगे। इसके बाद जान बचाने के लिए सभी ने एक दूसरे की सहायता करने की भी कोशिश की। हालांकि शोर होता देख वहां मौजूद कुछ तैराकों ने एक युवक को तो समय रहते बचा लिया, तो वहीं एक युवक खुद ही तैरकर किनारे तक आ गया, लेकिन बाकी बचे दो युवक पानी के तेज बहाव के चलते बह गए, जिन्हें बचाने के लिए देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा।
विज्ञापन


बुरहानपुर के शाहपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम हथनूर में बने एक पुल के पास ताप्ती नदी में रविवार दोपहर चार युवक अपने पाड़े को नहलाने गए हुए थे। इस दौरान चारों ही युवक नदी में गहरे पानी में तेज बहाव के बीच फंस गए और जान बचाने के लिए शोर मचाने लगे। आवाज सुन आसपास मौजूद कुछ तैराक भी युवकों को बचाने नदी में कूद पड़े। इस दौरान चारों युवकों ने भी खुद को बचाने की बड़ी कोशिशें की और इनमें से एक युवक किसी तरह तैर कर किनारे तक भी पहुंच गया। तो वहीं एक अन्य युवक तुषार नायके को वहां मौजूद तैराकों ने सुरक्षित किनारे तक पहुंचा दिया जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इस दौरान बाकी बचे दो युवक प्रदीप नायके और अविनाश वानखेड़े पानी के तेज बहाव के चलते नदी में बह गए, जिनकी तलाश देर रात तक चलती रही। युवकों के डूबने की खबर फैलते ही आसपास के सैकड़ो ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंच गए। 
 
बताया जा रहा है कि ग्राम सिरसौदा के रहने वाले चारों युवक अक्सर ही अपने पाड़े को नहलाने ताप्ती नदी में जाया करते थे, लेकिन रविवार को वे सभी अचानक से गहरे पानी में तेज बहाव के बीच फंस गए थे। युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही राज्य प्राकृतिक आपदा फोर्स की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम के साथ आये गोताखारों ने पानी में डूबे युवकों को तलाश करने में काफी मशक्कत भी की लेकिन देर रात तक काफी खोजबीन के बाद भी दोनों युवकों अविनाश पिता पुंडलिक वानखेड़े (23), और प्रदीप उर्फ जिता रतीराम नायके (26) को तलाश नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदसौर में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

मंदसौर में तालाब पर नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
मंदसौर में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। खेत के पास बने पोखर में नहाने गए चार बच्चों में से दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम सूर्यखेड़ी में खेत के पास बने पोखर में नहाने गए 10 से 12 वर्ष के दो बच्चों जीवन पिता प्रकाश बंजारा तथा कमल पिता मुकेश बंजारा की डूबने से मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचती उसके पहले ही ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शव को पानी से बाहर निकाल लिया था। बाद में पुलिस ने पंचनामा बनाकर दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामऊ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किए। घटना को लेकर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर परिजनों को संबल प्रदान करे। इस घटना के दौरान वे क्षेत्र में जनसंपर्क पर थे। दौरा छोड़कर हरदीप सिंह डंग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे ओर परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें