फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: कटनी में दो पक्षों में हुई मारपीट में चली गोली, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Tue, 21 May 2024 01:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP Crime: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में देर रात 2 पक्षों में जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। इस दौरान कट्टे से हवाई फायरिंग के साथ चाकू भी चलाए गए, जिससे एक शख्स घायल हुआ है। 
 
विज्ञापन
दो पक्षों में हुई मारपीट में चली गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा मामला कटनी जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र का बताया गया, जहां देर रात 2 पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे से लेकर चाकू चलाए गए हैं। मामले की सूचना पर रंगनाथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामला शांत करवाया। वहीं मारपीट में घायल हुए अज्जू बाबा नामक शख्स को जिला अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मारपीट की वजह पुराना विवाद बताया गया, जो रात 8 बजे मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष से अज्जू बाबा अपने 3 बेटों सहित अन्य लोगों के साथ क्षेत्र के राहुल ठाकुर, शिशिर सिंह सहित अन्य दर्जन भर लोगों के साथ मारपीट करने लगे। तभी किसी ने देशी कट्टे हवाई फायरिंग करते पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

मारपीट के दौरान एक ने अज्जू बाबा पर चाकुओं से हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। क्षेत्र में चली बंदूक और चाकू की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को तत्काल पहुंचाई। मौके पर आई रंगनाथ पुलिस ने विवाद को शांत करवाते हुए राहुल ठाकुर को हिरासत में लिया और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण पर एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें