फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र: मध्य प्रदेश विधानसभा कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, कांग्रेस ने तीन बार सदन से किया वॉकआउट

Fri, 11 Mar 2022 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा कार्यवाही 14 मार्च, सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश किए गए कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर हुई चर्चा का उत्तर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को देंगे। कांग्रेस ने तीन बार सदन से वॉकआउट किया।
 
विज्ञापन
assembly mp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा कार्यवाही 14 मार्च, सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यपाल के अभिभाषण पर पेश किए गए कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर हुई चर्चा का उत्तर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को देंगे। कांग्रेस ने तीन बार सदन से वॉकआउट किया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आज करीब ढाई बजे सदन की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित करने की जानकारी दी। इधर इससे पहले कांग्रेस ने विभिन्न प्रश्नों को लेकर तीन बार सदन से वॉकआउट किया। पहला वॉकआउट सवाल का जवाब मिलने के बाद किया। दूसरा वॉकआउट सवाल आगे बढ़ जाने के बाद किया गया। फिर विधानसभा के साउंड सिस्टम को लेकर वॉकआउट कर दिया था। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि प्रदेश के मंत्री उत्तर क्या देंगे, जब वो सवाल ही नहीं समझ पा रहे। दोपहर में विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही 14 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें