फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: नेताओं में लगी मंत्री बनने की होड़, बसपा से निलंबित विधायक रामबाई का वीडियो वायरल

Sun, 19 Apr 2020 01:16 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
रमाबाई परिहार - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिवराज सिंह चौहान बीते 28 दिनों से बिना कैबिनेट के ही सरकार चला रहे हैं। शिवराज के मंत्रिमंडल के गठन को लेकर अभी संशय बरकरार है, लेकिन कैबिनेट गठन की चर्चा शुरू होते ही इसके दावेदार सामने आने लगे हैं। बहुजन समाज पार्टी से निलंबित चल रही विधायक रामबाई को उम्मीद है कि उन्हें इस बार कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को वायरल हुए एक वीडियो में रामबाई यह कहते हुए दिख रही हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मंत्री बनाने का भरोसा दिया है। रामबाई दमोह जिले के पथरिया से विधायक हैं। रामबाई वीडियो में कहते हुए दिख रही हैं कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, धर्मेद्र प्रधान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भूपेंद्र सिंह और डॉ. नरोत्तम मिश्रा उन्हें मंत्री बनाने का आश्वासन दे चुके हैं। उनके आश्वासन के बाद ही वह यह बात कर रही हैं।

दरअसल, तत्कालीन कांग्रेस सरकार को बीएसपी के दोनों विधायक समर्थन दे रहे थे। सीएए और एनआरसी के समर्थन में बयान देने पर रामबाई को पार्टी प्रमुख मायावती ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। कमल नाथ के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद रामबाई सहित बसपा के दोनों विधायकों ने भी भाजपा सरकार को समर्थन देने का एलान किया था।  कोरोना संकट के चलते शिवराज के मंत्रिमंडल की शपथ लगातार टल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें