मध्यप्रदेश के इंदौर में बहन-भाई के रिश्तो को तार तार करती एक ऐसी कहानी सामने आई है कि सुनकर हर कोई कांप उठे। हवस की आग में कोई भाई इस कदर वहशी बन जाए कि दूध के रिश्तों को भी रौंद डाले, यह सुनने में बेशक डरावना लगे लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ है मध्यप्रदेश के खागोन जिले में।
जहां एक कामांध युवक घर में रहने वाली अपनी सगी बहन की इज्जत को छह महीने तक लूटता रहा। हैरत की बात ये है कि आरोपी के इस जघन्य काम में उसके घरवालों ने भी मौन सहमति दे रखी थी। सबकुछ जान समझकर भी वो चुप्पी साधे रहे और अपने घर में ही छह महीने तक किशोरी की इज्जत लुटती रही।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस ने 23 साल के युवक राकेश पाटीदार को अपनी सगी बहन का बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।