फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: 14 साल बड़ी महिला से की मंदिर में शादी, गहने और पैसे लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

Sun, 20 Jan 2019 01:53 PM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

इंदौर से लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां मंदिर में अपने से 14 साल छोटे युवक से शादी के महिला एक दिन अचानक सभी गहने और पैसे लेकर फरार हो गई। नृसिंहपुर के युवक ने आगर रोड के घट्टिया में रहने वाली महिला पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। युवक रामसेवक ने बताया की उसकी पहचान महिला से मैस में हुई थी।

इंदौर में महिला के रहता था रामसेवक 

रामसेवक के मुताबिक महिला ने शादी का प्रस्ताव रखा था जिसे उसने स्वीकार करते हुए अपने से 14 साल बड़ी होने के बावजूद उससे मंदिर में शादी की थी। तब से दोनों इंदौर में किराए के मकान में पति- पति की तरह साथ रह रहे थे। रामसेवक एक फैक्ट्री में काम करने लगा था। घट्टिया क्षेत्र के स्कूल के छात्रावास मैस में रामसेवक कैटरिंग का काम करता था जबकि आरोपी महिला मैस में रोटी बनाने का काम करती थी।

विज्ञापन


घट्टिया क्षेत्र के स्कूल की मैस में दोनों की पहचान हुई थी। रामसेवक से शादी से पहले महिला के पति का निधन हो चुका था और एक बड़ा भाई है।

रामसेवक के मुताबिक महिला ने उससे कहा कि मैं तुम्हें नए साल का तोहफा दूंगी और जब वह अगली सुबह उठा तो महिला अलमारी में रखे 50 हजार रुपए और सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, पायजेब समेत अन्य आभूषण लेकर फरार हो चुकी थी। तब से अबतक  19 दिनों से रामसेवक उसे ढूंढ रहा है।

युवक रामसेवक कौरव शादी के बाद धोखा देकर फरार हुई महिला को 19 दिन से खोज रहा है लेकिन उसका पता नहीं लगा। कई बार घट्टिया में महिला के घर पहुंचा लेकिन उसके भाई ने भगा दिया। घट्टिया थाना पुलिस ने भी युवक की मदद नहीं की। जब महिला की पूछताछ के लिए रामसेवक उसके बड़े भाई के पास पहुंचा तो उसने रामसेवक को भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें