फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ी महिला, गले में फंदा डालकर पांच घंटों तक बैठी रही

Thu, 18 Jul 2019 08:35 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के खंडवा में मारपीट से परेशान एक नौकरानी आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद समझाकर महिला को नीचे उतारा। बुखारदास बाबा चौराहे पर बुधवार सुबह एक महिला को 50 फीट ऊंचे पेड़ पर बैठा देखकर भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


महिला गले में रस्सी का फंदा डालकर पेड़ पर बैठी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाइड्रॉलिक लिफ्ट मंगवाई। दो कर्मचारी इसमें बैठकर ऊपर पहुंचे और मान-मनौव्वल कर पांच घंटे बाद महिला को नीचे लाए।

महिला लगभग पांच घंटों तक गले में फंदा डाले 50 फीट ऊंचे पेड़ पर बैठी रही। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम सावित्री बाई पति भारतसिंह (45) है। वो गौनखेड़ा की रहने वाली है। वह अयोध्या प्रसाद के यहां घरेलू काम करती है।
विज्ञापन


किसी बात को लेकर अयोध्या प्रसाद ने उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट से दुखी होकर उसने आत्महत्या करने की सोची। पुलिस ने महिला को नीचे उतारकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें