फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मैहर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो खाई में गिरी, एक की मौत सात घायल, कटनी मार्ग पर हुआ हादसा

Fri, 23 Sep 2022 02:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

सागर से मैहर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। हादसे के पीछे स्टेयरिंग फेल होने की वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर से मैहर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो शुक्रवार को खाई में गिर गई, हादसे में एक की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आने वाले बांदकपुर-कुम्हारी मार्ग की बड़ी टेक पर मैहर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो का स्टेरिंग फेल हो गया और  वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, सात लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि सागर के चौरसिया परिवार के लोग दमोह होते हुए मैहर में शारदा माता के दर्शन करने के जा रहा थे। घायल वाहन चालक लक्ष्मण सेन ने बताया कि सुबह सभी लोग सागर के पुरन्याओ से रवाना हुए थे। बांदकपुर में भगवान जोगेश्वर नाथ के दर्शन करने के बाद कुम्हारी मार्ग पर मैहर के लिए रवाना हुए। बड़ी टेक पर धीमी गति से उनका वाहन जा रहा था, तभी सामने एक पत्थर आया, जैसे ही स्टेरिंग काटने की कोशिश की तो स्टेरिंग नहीं कटी और पत्थर के ऊपर गाड़ी का पहिया चढ़ गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। घायलों को 108 वाहन की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में राजेंद्र चौरसिया की मौत हो गई। ड्यूटी डॉक्टर श्रद्धा श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों को अस्पसाताल में भर्ती किया गया है, इलाज जारी है।

हादसे में घायल लोगों के नाम 
हादसे में सात लोग घायल हुए हैं जिनमें सागर निवासी तारा चौरसिया (55 साल), कुसुम रानी चौरसिया (60 साल), विशाखा चौरसिया (35 साल), दीपेश चौरसिया (23 साल), कृष्णा चौरसिया (55 साल), क्रांति चौरसिया (50 साल) और वाहन चालक लक्ष्मण सेन घायल हुआ है। इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद चौरसिया (55 साल) की हादसे में मौत हो गई है। हिंडोरिया पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें