फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना: भोपाल में बोले- कांग्रेस जिंदगी भर गांधी जी के नाम पर खाती रही, उनकी जयंती मनाए तो अच्छा

Thu, 07 Apr 2022 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर जयंती मनाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले गांधी जयंती मनाना शुरू करे। बाबा साहब अंबेडकर के साथ कांग्रेस ने क्या कुछ किया, यह देश का इतिहास जानता है। गांधी जी के नाम पर कांग्रेस जिंदगी भर खाती रही।
 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर जयंती मनाने पर मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले गांधी जयंती मनाना शुरू करे। बाबा साहब अंबेडकर के साथ कांग्रेस ने क्या कुछ किया, यह देश का इतिहास जानता है। गांधी जी के नाम पर कांग्रेस जिंदगी भर खाती रही।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के विचारों को जमीन पर उतारने का काम किया है। कांग्रेस अगर गांधी जयंती मनाना शुरु करें तो अच्छी बात होगी। उन्होंने भाजपा की योजना बताते हुए कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के मौके पर हर बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें बाबासाहेब के विचारों को रखा जाएगा। साथ ही व्याख्यान का भी आयोजन किया जाएगा।

वीडी शर्मा ने कहा कि आज से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। जो 20 अप्रैल तक चलेगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याणकारी योजनाएं जिनमें उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना और पोषण आहार जैसी तमाम योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के हितग्राहियों से बीजेपी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक बूथ स्तर और घर घर पहुंचकर हितग्राही से मिलेंगे और उनका सम्मान भी करेंगे। जमीनी स्तर तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में पूरी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ताकत के साथ लगे हुए हैं।
विज्ञापन


कल देर रात हुई बीजेपी कार्यालय में बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि एक अनौपचारिक बैठक थी। जब हमारे पार्टी के बड़े नेता आते हैं तो साथ बैठकर चाय पीते हैं, जरूरी नहीं कि हर बार राजनैतिक चर्चा हो।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें